Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

random

नवंबर के पहले हफ्ते में भारत दुनिया का सबसे ज्यादा संक्रमित देश हो सकता है, लेकिन राहत की बात कि एक्टिव केस कम हो रहे; अब तक 69.03 लाख केस https://ift.tt/3d9WUVv

देश में अब हर रोज कोरोना के 70 से 80 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। यही रफ्तार रही तो नवंबर के पहले हफ्ते में भारत दुनिया का सबसे ज्यादा संक्रमण वाला देश हो जाएगा। मौजूदा केस की संख्या के अनुसार 7 नवंबर तक देश में 91 लाख 70 हजार से ज्यादा मामले होंगे, जबकि अमेरिका हर रोज 40 से 45 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। इस लिहाज से यहां 7 नवंबर तक 91 लाख 40 हजार केस होंगे।

भारत के लिए अच्छी बात है कि रोजाना बढ़ने वाले केस में करीब 30 से 35 हजार की कमी आई है। एक समय था जब हर दिन 90 से 97 हजार मामले सामने आ रहे थे। अब यह घटकर 70 से 80 हजार हो गए हैं। यही नहीं एक्टिव केस भी पिछले दो हफ्ते से लगातार कम हो रहे हैं। 17 सितंबर को देश में 10.17 लाख एक्टिव केस हो गए थे जो अब घटकर 8.93 लाख रह गए हैं। मौत की रफ्तार में भी कमी देखी गई है। पिछले एक हफ्ते से लगातार एक हजार से कम मौतें हो रहीं हैं। यह भी देश के लिए एक अच्छा संकेत है।

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 69 लाख 3 हजार 812 हो गया है। राहत की बात है कि इनमें 59 लाख 3 हजार 207 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 93 हजार 41 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पिछले 22 दिनों में एक्टिव केस सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। 17 सितंबर को यह 10 लाख 17 हजार से ज्यादा थे। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 6 हजार 521 मरीजों की मौत हो चुकी है।

वैक्सीन के लिए कोल्ड स्टोरेज की पहचान शुरू
सरकार ने कोरोना के वैक्सीन को रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की पहचान शुरू कर दी है। सूत्रों ने कहा कि कोल्ड चेन की क्षमता को सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, केरल, तेलंगाना और दिल्ली में बढ़ाया जाना चाहिए। इसके अलावा असम, झारखंड, पंजाब और ओडिशा में भी कोल्ड स्टोरेज तैयार करने होंगे।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

गुरुवार को 1705 केस आए, 2420 मरीज ठीक हुए, जबकि 15 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 42 हजार 12 केस आ चुके हैं, 1 लाख 22 हजार 687 लोग ठीक हो चुके हैं, 16 हजार 778 संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जबकि 2547 मरीजों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान

गुरुवार को 2138 केस आए, 2092 मरीज ठीक हुए, जबकि 15 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 52 हजार 605 केस आ चुके हैं। 1 लाख 29 हजार 618 मरीज ठीक हो चुके हैं, 21382 का इलाज चल रहा है, जबकि 1605 मरीज जान गंवा चुके हैं। राज्य में अब तक 32.91 लाख से ज्यादा टेस्टिंग हो चुकी है।

3. बिहार

गुरुवार को 1244 केस आए, 1006 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 92 हजार 671 केस आ चुके हैं। इनमें से 1 लाख 80 हजार 357 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 929 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 11 हजार 384 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. महाराष्ट्र

गुरुवार को 13 हजार 397 केस आए, 15 हजार 575 मरीज ठीक हुए और 358 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 14 लाख 93 हजार 884 केस आ चुके हैं। इनमें से 12 लाख 12 हजार 16 ठीक हो चुके हैं, 2 लाख 41 हजार 986 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 39 हजार 430 मरीजों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश

गुरुवार को 3133 केस आए, 3690 मरीज ठीक हो गए, 45 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 4 लाख 27 हजार 459 केस आ चुके हैं, 3 लाख 78 हजार 662 मरीज ठीक हो चुके हैं, 42 हजार 552 का इलाज चल रहा है, जबकि 6245 की मौत हो चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-09-october-2020-127795528.html
नवंबर के पहले हफ्ते में भारत दुनिया का सबसे ज्यादा संक्रमित देश हो सकता है, लेकिन राहत की बात कि एक्टिव केस कम हो रहे; अब तक 69.03 लाख केस https://ift.tt/3d9WUVv Reviewed by Ranjit Updates on October 09, 2020 Rating: 5

No comments:

Please don't tag any Spam link in comment box

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner