Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

random

हत्या और जान से मारने की धमकी जैसे 38 केस; संपत्ति 5 साल में ढाई गुना बढ़ी, एक करोड़ का टैक्स तो पत्नी भर रहीं https://ift.tt/3jFO3gL

पटना जिले की मोकामा सीट। बाहुबली अनंत सिंह यहां से चार बार से विधायक हैं। 2015 में निर्दलीय लड़े थे। इस बार राजद ने उन्हें टिकट दिया है। पिछली बार भी नॉमिनेशन के वक्त वो जेल में थे और इस बार भी। जेल से कुछ समय के लिए कड़ी सुरक्षा में बाहर निकले और नामांकन दाखिल किया। उन्होंने जो एफिडेविट दाखिल किया है उसके मुताबिक उनकी संपत्ति और क्रिमिनल केस लगातार बढ़ रहे हैं।

संपत्तिः 5 साल में ढाई गुना बढ़ी संपत्ति

आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी, जो अक्सर घर के बुजुर्ग देते हैं, ‘तुम दिन दुगनी, रात चौगुनी तरक्की करो।’ अनंत सिंह पर ये कहावत सटीक बैठती है। अनंत सिंह जबसे विधायक बने हैं, तब से संपत्ति के मामले में तो उन्होंने वाकई दिन दुगनी, रात चौगुनी तरक्की की है।

2005 में अनंत सिंह ने पहली बार चुनाव लड़ा था। उस समय उनके पास 3.40 लाख रुपए की संपत्ति थी। जो 2010 में बढ़कर 38.84 लाख रुपए हो गई। 2015 में फिर बढ़कर 27.99 करोड़ रुपए हो गई और 2020 में तो और बढ़कर 68.55 करोड़ रुपए हो गई। हिसाब लगाया जाए तो 15 साल में अनंत सिंह की संपत्ति 2 हजार गुना बढ़ी है।

इतना ही नहीं पिछले दो साल से अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का तो इनकम टैक्स ही भर रहे हैं। 2019-20 में अनंत सिंह ने 8.86 लाख रुपए और नीलम देवी ने 1.20 करोड़ रुपए का आईटीआर फाइल किया था। जबकि 2018-19 में अनंत सिंह ने 8.39 लाख रुपए और उनकी पत्नी ने 1.01 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया था।

उनकी पत्नी नीलम देवी के पास 2015 में एक भी गाड़ी नहीं थी। और अब उनके पास दो एसयूवी हैं। एक 25.33 लाख रुपए की इनोवा क्रिस्टा है और एक 32.52 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर सिग्मा। जबकि, अनंत सिंह के पास अभी भी एक स्कॉर्पियो ही है, जिसकी कीमत 6 लाख रुपए है।

हाथी-घोड़े-गाय-भैंस जैसे कई जानवर पाल रखे हैं, कीमत सिर्फ 2 लाख

अनंत सिंह को सिर्फ बाहुबल के लिए ही नहीं, बल्कि शौक के लिए भी जाना जाता है। उन्हें घोड़ों का बहुत शौक है। कहते हैं कि अगर उन्हें कोई घोड़ा पसंद आ जाए, तो उसे खरीदे बिना चैन नहीं लेते। इसको ऐसे भी समझिए कि एक बार अनंत सिंह को लालू प्रसाद का एक घोड़ा पसंद आ गया। वो उसे खरीदना तो चाहते थे, लेकिन उन्हें ये भी पता था कि लालू उन्हें ये घोड़ा नहीं बेचेंगे। तो उन्होंने किसी दूसरे से वो घोड़ा खरीदवाया और बाद में उस घोड़े पर बैठकर मेला घूमने गए।

चलिए ये तो हो गई शौक की बात। अब वापस एफिडेविट पर लौटते हैं। उनके एफिडेविट के मुताबिक, उनके पास 1.90 लाख रुपए के हाथी, घोड़े, गाय और भैंस हैं। 2015 में 1.70 लाख रुपए के हाथी-घोड़े थे।

बताया तो ये भी जाता है कि उन्होंने घर पर ही अजगर भी पाल रखे हैं। हालांकि, एफिडेविट में इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

इनके ऊपर 38 केस, इनमें मर्डर, किडनैपिंग जैसे मामले शामिल

अनंत सिंह ने 2015 में अपने ऊपर 16 क्रिमिनल केस होने की जानकारी दी थी। जबकि, इस बार उन्होंने बताया है कि उनके ऊपर 38 मामले चल रहे हैं। इनमें मर्डर, जान से मारने की धमकी देना, किडनैपिंग, हथियार रखना जैसे मामले शामिल हैं।

उनके ऊपर हत्या के 7 मामले, हत्या की कोशिश के 11 मामले, जान से मारने की धमकी देने के 9 मामले दर्ज हैं। इनके अलावा किडनैपिंग और डकैती के भी मामले चल रहे हैं। कुछ मामले आर्म्स एक्ट के तहत भी दर्ज हैं। इसके साथ ही तीन मामले आचार संहिता के उल्लंघन के भी हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Bihar Election 2020: Mokama Bahubali MLA Anant Singh Property | Anant Singh Latest News | Anant Singh Wife Neelam Devi Asset Details and Criminals Cases


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jGWrMX
हत्या और जान से मारने की धमकी जैसे 38 केस; संपत्ति 5 साल में ढाई गुना बढ़ी, एक करोड़ का टैक्स तो पत्नी भर रहीं https://ift.tt/3jFO3gL Reviewed by Ranjit Updates on October 08, 2020 Rating: 5

No comments:

Please don't tag any Spam link in comment box

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner