क्या अब स्कूल की किताबों पर भी जीएसटी लगाएगी मोदी सरकार ? सरकार ने इस दावे को फेक बताया https://ift.tt/3j50FxE
क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अब केंद्र सरकार ने स्कूल की किताबों पर भी टैक्स लगा दिया है। इस तरह भारत स्कूल की किताबों पर टैक्स लगाने वाला पहला देश बन गया है।
स्कूल की किताबों पर टैक्स लगाने वाला पहला देश बना भारत
— Jamil Shaikh (@JamilSh87930254) September 24, 2020
अनपढ़ रहेगा इंडिया
तभी तो भक्त बनेगा इंडिया
और सच क्या है ?
- अलग-अलग कीवर्ड सर्च करने से भी इंटरनेट पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। जिससे पुष्टि होती हो कि अब भारत में स्कूल की किताबों पर भी टैक्स लगेगा।
- पैसा बाजार.कॉम पर हमने जीएसटी के स्लैब की सूची चेक की। वस्तुओं के हिसाब से 5 अलग-अलग स्लैब हैं। लेकिन, किसी भी स्लैब में (किताब) पर लगने वाले टैक्स का जिक्र नहीं है।

- पड़ताल के दौरान कुछ मीडिया रिपोर्ट्स हमारे सामने आईं। जिनसे पता चलता है कि स्कूली किताबें तो दूर, किसी भी तरह की किताब पर भारत में जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं लगता।
-
केंद्र सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पीआईबी फैक्ट चेक ने भी इस दावे को फेक बताया है।
दावा: सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा कि केंद्र सरकार ने स्कूली किताबों पर टैक्स लगा दिया है। #PIBFactCheck: यह दावा फर्जी है। स्कूली टेक्स्ट बुक्स पर कोई टैक्स नहीं है। pic.twitter.com/OsvfgYMOgC
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) September 24, 2020
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ctLTOa
क्या अब स्कूल की किताबों पर भी जीएसटी लगाएगी मोदी सरकार ? सरकार ने इस दावे को फेक बताया
https://ift.tt/3j50FxE
Reviewed by Ranjit Updates
on
September 25, 2020
Rating:

No comments:
Please don't tag any Spam link in comment box