लॉकडाउन में भी विदेश में बढ़ता रहा भारतीयों का काला धन और मोदी सरकार कुछ नहीं कर पाई? जानिए वायरल मैसेज का सच https://ift.tt/3iQF9wb
क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि स्विस बैंक में जमा भारतीयों का काला धन 50 फीसदी बढ़ गया है।
मैसेज के साथ खबर की एक कटिंग भी वायरल हो रही है। इसे शेयर करते हुए लोग केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर पोस्ट कर रहे हैं कि लॉकडाउन के दौरान भी विदेशों में भारतीयों का काला धन बढ़ता रहा। और सरकार कुछ नहीं कर पाई।
लुटेरी हो गयी सरकार.
— Rahul ambadas dongare (@AmbadasRahul) September 12, 2020
काला धन लाने के बजाय सरकार काला धन बढ़ा रही
1 साल में रिकॉर्ड 50% की बढ़ोतरी pic.twitter.com/y5x7mF98cz
और सच क्या है ?
- सबसे पहले हमने अलग-अलग की वर्ड के जरिए ऐसी खबरें सर्च करनी शुरू कीं। जिनसे दावे की पुष्टि होती हो। खासकर लॉकडाउन के दौरान की खबरें। ऐसी कोई खबर हमें नहीं मिली।
- न्यूज एजेंसी PTI की 25 जून, 2020 की खबर से पता चलता है कि स्विस बैंक में जमा भारतीयों के पैसों में 6% की गिरावट हुई है। गिरावट का यह डेटा 2019 का है।

- इकोनॉमिक टाइम्स की वेबसाइट पर हमें 2 साल पुरानी एक खबर मिली। जिसमें स्विस बैंक में भारतीयों की जमा रकम में 50% की बढ़ोतरी के बारे में बताया गया है।

- PTI की खबर से पता चलता है कि सच्चाई वायरल मैसेज से बिल्कुल उलट है। स्विस बैंकों में भारतीयों का पैसा बढ़ नहीं, घट रहा है। भारतीयों का कालाधन 50% बढ़ने वाली खबर 2 साल पुरानी है, जिसे हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iPmNfc
लॉकडाउन में भी विदेश में बढ़ता रहा भारतीयों का काला धन और मोदी सरकार कुछ नहीं कर पाई? जानिए वायरल मैसेज का सच
https://ift.tt/3iQF9wb
Reviewed by Ranjit Updates
on
September 21, 2020
Rating:

No comments:
Please don't tag any Spam link in comment box