लखनऊ: काकोरी बस दुर्घटना में परिवहन निगम ने किया मुआवजे का ऐलान...
(इनपुट - संदीप मिश्रा, लखनऊ)
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में काकोरी थाने के अंतर्गत यूनिटी कॉलेज के पास आज रोडवेज बसों में भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दोनों बसों के चालकों के अलावा यात्रा कर रहे 6 लोगों की मृत्यु हो गई। इसके अतिरिक्त बस में यात्रा कर रहे लगभग 15 से अधिक व्यक्ति इस घटना में घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह घटना सुबह 6:30 बजे के आसपास की थी जिसके बाद योगी सरकार ने गंभीरता से संज्ञान लिया और उसके बाद परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने घटना के उक्त कारणों कि जांच के निर्देश दिए। अशोक कटारिया के निर्देश के बाद परिवहन निगम के प्रबंधक निदेशक डॉ राजशेखर के द्वारा एक उच्चस्तरीय दल का गठन किया गया और जिसकी जांच 24 घंटे के भीतर विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
परिवहन मंत्री श्री अशोक कटारिया ने घटना की गंभीरता को देखते हुए और मृतक आश्रित के परिजनों से संवेदना व्यक्त करते हुए 5 लाख और इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए ढाई लाख रुपए निगम के नियमानुसार दिए जाने की निर्देश दिए हैं।
from Sudarshan News https://ift.tt/2QtdCo5
No comments:
Please don't tag any Spam link in comment box